Tuesday, March 2, 2021

Samstipur News : समस्तीपुर में बीजेपी नेता के घर बमबाजी से हड़कंप, पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई वारदात

संजीव तरुण, समस्तीपुर: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात अपराधियों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी। ये बमबाजी समस्तीपुर के स्थानीय बीजेपी नेता मनोज शर्मा के घर पर हुई है। इस वारदात के बाद भी मौके पर एक जिंदा बम बरामद हुआ। हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। गनीमत रही कि इस बमबाजी में कोई भी घायल नहीं हुआ। बताया जाता है कि देर रात कुछ असामाजिक तत्व के युवको ने एक स्थानीय भाजपा नेता मनोज शर्मा के घर बम फेंके। चर्चा है कि ये वारदात पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3q9jTov

No comments:

Post a Comment

ICAI releases CA exam schedule for September-November 2026; check dates here

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) has announced the September-November 2026 examination schedule for CA Foundation, Int...