चंदन कुमार, आरा: हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने बुधवार को आरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलवे स्टेशन पर सरकार के चल रहे विभिन्न विकास की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घूम-घूम कर स्टेशन के पार्किंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया समेत फुटओवर ब्रिज एवं आरा रेलवे स्टेशन के बन रहे निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म 4 का भी निरीक्षण किया एवं काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान स्टेशन के बाहर पोर्टिको में गंदगी का अंबार देख जीएम अधिकारियों पर भड़क गए एवं सफाई निरीक्षक को आगे से ऐसी गलती ना दोहराने की नसीहत दी।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3uPszUE
No comments:
Post a Comment