Wednesday, March 3, 2021

Samastipur News : अब समस्तीपुर में बैंक लूट, सवा 5 लाख रुपये ले गए अपराधी... कल बेगूसराय में लूटा था यूको बैंक

संजीव तरुण, समस्तीपुर: कल बेगूसराय के बाद आज बुधवार को उससे सटे जिले समस्तीपुर में बैंक लुटेरों ने कहर बरपा दिया। बुधवार को दिनदहाड़े हथियार बंद अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से पांच लाख 29 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना पर दल बल के साथ मुफस्सिल थाना अध्यक्ष बिक्रम आचार्य पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। बता जा रहा है कि बैंक खुलते ही ग्राहक बन कर तीन अपराधी वहां दाखिल हुए और घुसते ही बैंक कर्मी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वो कैश काउंटर में से पैसे लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3b9nzSM

No comments:

Post a Comment

Jamia 12th result 2026: 92% overall pass; girls dominate Science, Commerce, Arts — toppers list inside

Jamia Millia Islamia's Class 12 results reveal a 92% pass rate, with girls outshining boys across Science, Commerce, and Arts. Top perfo...