Sunday, March 28, 2021

पुलिस पहरा के बीच जबलपुर में होलिका दहन, महिलाओं ने कोरोना से मुक्ति के लिए की प्रार्थना

जबलपुर
एमपी में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। रविवार को 12 शहरों में लॉकडाउन था। जबलपुर, इंदौर और भोपाल में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जबलपुर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होलिका दहन किया गया है। इस दौरान पुलिस पहरे में मोहल्ले के लोगों ने होलिका जलाया है। जिला प्रशासन की टीम की तरफ से यह कोशिश की गई थी कि किसी भी जगह पर भीड़ एकत्रित नहीं हो।

ग्वालियर में खास है गौशाला की होली, गोबर से खेलते हैं यहां लोग

इसी की तहत होलिका दहन वाली जगहों पर पुलिस की टीम मौजूद रही है। जबलपुर के नेपियर टाउन में भी होलिका दहन किया गया है। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया है। साथ ही भगवान से प्रार्थना की है कि कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाएं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/31t7S3q

No comments:

Post a Comment

TNEA rank list 2026 expected to be released today at tneaonline.org: Check complete details here

The TNEA Rank List 2026 is scheduled to be released on July 1 after being postponed from June 29 to incorporate revised CBSE re-evaluation m...