ग्वालियर
कोरोना के कहर के बीच एमपी में लोग होली मना रहे हैं। गौशाला लाल टिपारा मुरार में शहर की पहली होली का आयोजन किया गया। गौ रक्षा, गौ सेवा के लिए विशेष आयोजन के दौरान गौ सेवकों को गौशाला में प्रवेश के दौरान ही पंचगव्य का पान कराया गया। इसके बाद गौ सेवकों ने गोबर के घोल से एक दूसरे को सैनिटाइज किया।फिर करीब तीन घंटे तक लोगों ने जमकर गोबर से होली खेली है।
भोपाल में नाइट कर्फ्यू तोड़ रहे लोगों ने ASI पर किया हमला, तीन गिरफ्तार
इस दौरान शहर भर के लोग और गौ सेवकर यहां पहुंचे थे। सभी ने गौमाता से आशीर्वाद लिया है। होली के बाद गौ भक्तों के लिए यहां खाने की व्यवस्था की गई थी। गोबर होली के बाद लोगों ने यहीं पर स्नान किया। उसके बाद लोग खाना खाकर यहां से निकले। गौशाला के अंदर ऐसी व्यवस्था की गई थी कि पानी बर्बाद न हो। जिस पानी से लोग स्नान कर रहे थे, वह सीधे पौधों में जा रहा था।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2PGoHVy
No comments:
Post a Comment