Friday, April 2, 2021

महज 24 इंच जमीन के लिए हुए झड़प में 12 लोग गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद।
गुरुवार को बेगूसराय में थोड़ी सी जमीन के लिए एक भाई ने अपने दो भाइयों को गोली मार दी थी। वहीं शुक्रवार को औरंगाबाद में महज 24 इंच जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी झड़प के दौरान 12 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच 24 इंच जमीन को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडे और गढ़ासे से से भी एक-दूसरे पर जमकर वार किया गया। जिसमें 2 महिला समेत 12 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3wnZ0di

No comments:

Post a Comment

RRB Section Controller Exam 2026: Admit card released; download region-wise hall ticket here

The Railway Recruitment Board has released the RRB Section Controller Exam 2026 admit card for candidates registered under CEN 04/2025. The ...