Friday, April 2, 2021

कोरोनाकाल में होली मेलाः जुआ रोकने गए पुलिसकर्मियों की हो गई पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश के बैतूल में होली मेला में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन और गैरकानूनी गतिविधियों की जांच करने गई गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बैतूल के भैंसदेही के पास सिहार गांव में बुधवार को होली मेले का आयोजन हुआ था। पुलिस को इस मेले में जुए चलने की सूचना मिली थी। चल रहे जुए के फड़ को पकड़ने गए भैंसदेही पुलिस के दल पर जुआरियों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को वहां से जान छुड़ाकर भागना पड़ा ।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2Pt4brV

No comments:

Post a Comment

TNEA rank list 2026 expected to be released today at tneaonline.org: Check complete details here

The TNEA Rank List 2026 is scheduled to be released on July 1 after being postponed from June 29 to incorporate revised CBSE re-evaluation m...