नमिता कुमारी, पूर्णिया।
पूर्णिया से बड़े आदिवासी नेता के अपहरण के 48 घंटे बाद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। आज आक्रोशित लोगों ने शहर में हर तरफ रोड जाम कर नारेबाजी की तो पुलिस ने 24 घंटे की मोहलत और मांगी है। दरअसल गुरुवार को खजांची हाट थाना इलाके से लोजपा नेता सह आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव के अपहरण हो गया था। लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। लोजपा नेता अनिल उरांव के समर्थकों ने आज विरोध में शहर में रोड जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। अनिल उरांव के परिजन ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की ओर से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की गई थी और शुक्रवार को अपहरणकर्ताओं को 10 लाख रुपये दे भी दिया गया था।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2RhcEiA
No comments:
Post a Comment