Saturday, May 1, 2021

Rajasthan News: जब बीच सड़क पलट गई चीकू से भरी गाड़ी, फिर देखिए कैसे मची लूट

राजसमंद
राजस्थान के राजसमंद में बेहद चौंकाने वाला वाक्या सामने आया जब एक पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गया। इसमें चीकू लदे हुए थे जो कि गाड़ी के पलटने के बाद सड़क पर बिखर गए। इसके बाद तो जैसे वहां चीकू की लूट ही शुरू हो गई। आस-पास लोग इन चीकू को भर-भरकर ले जाने लगे। ये घटना उस समय हुई जब उदयपुर से राजसमंद मंडी आ रहा चीकू से भरा पिकअप वैन अचानक हाईवे पर पलट गया।

बताया जा रहा कि आवारा मवेशी को बचाने के प्रयास में ये गाड़ी हादसे का शिकार हुई। जिसके बाद इसमें मौजूद चीकू पूरे सड़क पर बिखर गए। वहीं इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय भेजा।

इसे भी पढ़ें:- जुगाड़ लगाकर मां को मौत के मुंह से खींच लाया कलियुग का 'श्रवण कुमार'

घटना राजसनगर थाना क्षेत्र के पीपरडा के पास हुई। इस बीच पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप वैन को हाइवे से हटवाया, जिसके बाद एक तरफ का यातायात बहाल हो सका। इस बीच राहगीर और स्थानीय लोग सड़क पर फैले चीकू को अपने घर ले गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने दूसरी गाड़ी में इसे लोड करा दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3t6ohpD

No comments:

Post a Comment

Bank of Baroda LBO final result 2026 released: Check direct link to download list of shortlisted candidates

Bank of Baroda has announced the final results for Local Bank Officer recruitment. Candidates can now check the selected and wait lists on t...