Thursday, June 3, 2021

12 साल से कम उम्र के बच्चों के पैरेंट्स को पहले लगेगी कोरोना वैक्सीन, तीसरी लहर के लिए तैयार हो रही एमपी सरकार

भोपाल
मध्य प्रदेश में उन पैरेंट्स को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, जिनके बच्चे 12 साल से कम उम्र के हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को भी वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

सीएम ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका जताते हुए कहा कि अब सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की बात कही जा रही है। इसके लिए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के प्रयास कर रही है। छोटे बच्चों के संक्रमित होने पर उनके साथ माता या पिता का होना अनिवार्य होगा। इसके लिए जरूरी है कि उनके माता-पिता को वैक्सीन लग चुकी हो।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3uOTpLp

No comments:

Post a Comment

Why are fewer Indian students heading overseas as study abroad numbers decline for three straight years

Parliamentary data reveals a sharp three-year decline in Indian students pursuing higher education abroad, falling from over 9 lakh in 2023 ...