Sunday, June 27, 2021

एमपी में पेड़ पर चढ़ीं आशा कार्यकर्ताएं, कहा- कूदकर जान दे दूंगी

भिंड
एमपी के भिंड में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगें मनवाने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित पेड़ पर चढ़कर अनूठा प्रदर्शन किया है। आशा कार्यकर्ताएं इस दौरान मांगें पूरी नहीं होने पर पेड़ से कूदकर जान देने की धमकी भी देती नजर आई। उनकी बात सुनने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा तो आशा कार्यकर्ताएं खुद ही पेड़ से नीचे उतर आईं।

बीजेपी विधायक के भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप, किसान ने कहा- न्याय न मिलने पर आत्मदाह कर लेंगे

दरअसल, शनिवार की दोपहर आशा कार्यकर्ताएं जिला अस्पताल भिंड के परिसर में एकत्रित हुईं। यहां पर एकत्रित हुई आशा कार्यकर्ताओं में से दो आशा कार्यकर्ताएं परिसर में ही लगे एक पेड़ पर चढ़ गई और बाकी उनकी साथी आशा कार्यकर्ताएं पेड़ के नीचे ही खड़ी रहीं। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि हम नियमितीकरण को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए अब हम पेड़ पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हर दिन जान जोखिम डालकर पुल पार करते लोग, हुआ बड़ा हादसा

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब हम पेड़ से नीचे तभी उतरेंगे, जब हमारी मांग मान ली जाएंगी और अगर मांगे नहीं मानी तो हम पेड़ से नीचे कूद जाएंगे। आशा कार्यकर्ताओं का दोपहर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन शाम तक चलता रहा लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि आशा कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए नहीं पहुंचा। थक हारकर शाम होने पर आशा कार्यकर्ताएं खुद ही पेड़ से नीचे उतर आईं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3diH6AQ

No comments:

Post a Comment

Meet the IIT Bombay graduate who rejected an ISRO job to build a Rs 1,000 crore startup

Manoj Meena rejected an ISRO offer to pursue engineering that solved real problems. He and Sibabrata Das founded Atomberg Technologies in 2...