Sunday, June 27, 2021

Video : चोरी के आरोप में दो लड़कों को पेड़ से बांधकर रात भर पीटा... गोपालगंज पुलिस ने बचाई जान

गोपालगंज: जिले में आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरी के शक में दो लड़कों को शनिवार को दबोच लिया। इन दोनों आरोपी चोरों को रस्सियों से बांधकर उनकी रातभर पिटाई की गई। पिटाई के बाद सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थावे पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लड़कों को थाना में लेकर आ गई है। घटना थावे थाना क्षेत्र के लछवार पंडित टोला गांव की है।

ये है पूरा मामला
बताया जाता है कि बीती रात दो लड़के लछवार पंडित टोला गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। ग्रामीणों को इनके ऊपर साइकिल और बाइक की चोरी करने का शक हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनो आरोपियों को पेड़ में बांध दिया गया और रात भर इनकी बेरहमी से पिटाई की गई। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव में हाल के दिनों में कई साइकिल और बाइक की चोरी हुई है। हालांकि पिटाई की सूचना रविवार की सुबह थावे पुलिस को दी गई। जिसके बाद थावे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लड़कों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा लिया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3qu4P6r

No comments:

Post a Comment

Meet the IIT Bombay graduate who rejected an ISRO job to build a Rs 1,000 crore startup

Manoj Meena rejected an ISRO offer to pursue engineering that solved real problems. He and Sibabrata Das founded Atomberg Technologies in 2...