Monday, August 23, 2021

Kota News: कोटा-बूंदी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे ओम बिरला, 5000 परिवारों के लिए शुरू किया छप्पर अभियान

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को हाड़ौती के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने यहां कोटा- बूंदी संसदीय क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के लिए छप्पर अभियान का आगाज किया। अगस्त माह के पहले सप्ताह में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित हजारों परिवारों को इसके जरिए मदद पहुंचाई जाएगी। जिनके घर, आशियाने जमीदोज हो गए, उन्हें सिर ढकने को यह छ्प्पर अभियान शुरू किया गया। बिरला की ओर से इस मुहीम के जरिए बाढ़ से प्रभावित लोगों को बर्बादी के मिले जख्म पर मरहम लगाने की कोशिश की जा रही है।ऐसे में 5000 परिवारों को लोहे के टीन शेड जन सहयोग से उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के किशनगंज, बड़ोद, बूढ़ादीत गांव से की है। बिरला बाढ़ प्रभावित इन गांवों में पहुंचे। जिन लोगों के आशियाने बाढ़ में धराशाई हो गए थे, उन्हें टीन शेड दिए। जिसके बाद कई पीड़ितों को सिर छिपाने के लिए छत नसीब हो पाई।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बाढ़ प्रभावित लोगों से उनके घरों पर जाकर बातचीत की उनकी कुशलक्षेम जानी। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने NBT से खास बातचीत करते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3z7ESgC

No comments:

Post a Comment

Mahmoud Khalil appears in appeals court amid Trump administration efforts to deport him for his campus protests

Mahmoud Khalil, a pro-Palestinian activist and U.S. legal resident, appeared in Philadelphia’s federal appeals court as the Trump administra...