Sunday, October 31, 2021

भारत और गोवा के विचार पर हमला, राहुल ने केंद्र को घेरा

गोवा में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज किया। प्रदेश में पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसलिए, राहुल गांधी चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने इस दौरान जमकर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर रखा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की नीति व नीयत को आम लोगों के साथ जुड़ा करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनावी वादे नहीं करती है, बल्कि हमारा घोषणा पत्र काम करने की गारंटी है। राहुल गांधी शनिवार को गोवा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इसके साथ ही पार्टी के चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया गया है। राहुल गांधी ने अपने दौरे के तहत मछुआरा समुदाय के बीच पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र पर इस दौरान कहा कि इसमें जो वादे किए गए हैं, वे प्रतिबद्धता नहीं बल्कि एक गारंटी हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी नफरत फैलाती है। लोगों को विभाजित करती है। कांग्रेस प्यार और स्नेह फैलाती है। हम लोगों को जोड़ने और आगे ले जाने में यकीन करते हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3wevF5L

No comments:

Post a Comment

Bihar Kushal Yuva scheme extended till 2031: Check benefits, eligibility and key details

Bihar's Kushal Yuva Programme will continue for five more years. The government has allocated significant funds for the upcoming financi...