Sunday, October 31, 2021

रामलला को चढ़ाने के लिए अफगानिस्तानी युवती ने भेजा काबुल नदी का जल, योगी करेंगे अभिषेक

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या रवाना होने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि पर जलाभिषेक के लिए अफगानिस्तान से एक युवती ने काबुल नदी का जल भेजा है। सीएम योगी ने बताया गंगाजल के साथ काबुल नदी के जल को चढ़ाने के लिए वह विशेष रूप से अयोध्या जा रहे हैं। योगी ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान में आने के बाद भी लोगों ने भारत और भारतीयता के प्रति इतनी श्रद्धा और सम्मान को बनाए रखा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। आज रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3nMDPy3

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...