Friday, October 1, 2021

Gandhi Jayanti: 1927 की वो कार जिससे रांची से रामगढ़ अधिवेशन गए थे बापू, शास्त्री जी ने भी की थी सवारी

रवि सिन्हा, रांची
आजादी के संघर्ष और महात्मा गांधी के रांची से जुड़ाव की गवाह है लाल रंग की ये फोर्ड कार। रांची के बापू कुटीर में 1927 मॉडल की फोर्ड कन्वर्टिबल कार आज भी सहेजकर रखी गई है। ये वही कार है, जिससे महात्मा गांधी 1940 में रामगढ़ अधिवेशन में भाग लेने रांची से गए थे। उनके सफर में सहभागी बने थे रांची के राय साहब लक्ष्मी नारायण। उनके परपोते आदित्य विक्रम जायसवाल ने इस कार को अभी तक संभाल कर रखा है। खास बात ये है कि ये कार आज भी चल रही है। आदित्य ने बताया कि सिर्फ बापू ही नहीं बल्कि लाल बहादुर शास्त्री, डॉ राजेंद्र प्रसाद और जाकिर हुसैन जैसे कई बड़ी शख्सियतों ने उस वक्त इस कार में सवारी की थी।

कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी जब रांची आए थे तो जायसवाल परिवार के इसी आवास पर उनका स्वागत किया गया था। बाद में इसे बापू कुटीर में तब्दील कर दिया गया है। उनसे जुड़ी यादों को यहां बहुत सलीके से सहेज कर रखा गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3D5Y7cc

No comments:

Post a Comment

BPSC TRE 4.0 notification 2026 released for 32,388 teacher posts; applications from September 1

BPSC has released the TRE 4.0 notification 2026 for 32,388 teacher vacancies across Classes 1 to 12. The recruitment includes Primary, Upper...