Wednesday, November 24, 2021

Begusarai News : 'दुल्हन के कमरे में छापा सरासर गलत'... शराबबंदी पर नीतीश की दलील के बाद बीजेपी विधायक गरम

बेगूसराय: पटना में शराब के लिए दुल्हन के कमरे में छापेमारी के मुद्दे पर बिहार में सियासत गरम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अजब दलील के बाद बिहार में बीजेपी विधायक ने भी दुल्हन के कमरे में रेड पर सवाल उठाए हैं। बेगूसराय में बीजेपी विधायक कुंदन कुमार सिंह ने बिहार में शराबबंदी कानून पर समीक्षा करने की मांग सरकार से की है। विधायक ने कहा कि पटना में दुल्हन के कमरे तक पुलिस छापेमारी कर रही है, जो कहीं से भी सही नहीं है। विधायक कुंदन सिंह के मुताबिक पूरा प्रशासन शराब बंदी कानून को लागू करवाने में लगा है, जिसका नतीजा ये हुआ कि बाकी अपराध बढ़ रहे हैं, ऐसे में शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी जरूरी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3FKSp0G

No comments:

Post a Comment

UPSC brings unprecedented reform to Civil Services prelims 2026 with new candidate access rules

UPSC has announced a major change to the Civil Services Preliminary Examination process by deciding to release the provisional answer key im...