Wednesday, December 1, 2021

Ranchi News : जेएमएम के पार्टी संविधान में संशोधन की तैयारी, देखिए रांची की 5 बड़ी खबरें

रवि सिन्हा, रांची
झारखंड की राजधानी रांची की 5 बड़ी खबरों (Ranchi latest News) पर नजर डालें तो सूबे में सत्ता संभाल रही जेएमएम (JMM) पार्टी के केंद्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारी में जुटा है। 18 दिसंबर को ये अधिवेशन होना है। इसकी तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को रांची में पार्टी के उपाध्यक्ष चंपई सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के संविधान संशोधन और राजनीतिक प्रस्ताव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इधर, राज्य सरकार ने सभी गौशालाओं को बड़ी आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

चारा घोटाले मामले (Fodder Scam) में तीसरे दिन भी लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की ओर से डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पक्ष रखा गया। महिला पुलिस थानेदार रूपा तिर्की की मौत मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पंकज मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। इधर, आजसू पार्टी की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और विधायक सुदेश महतो ने भी संबोधित किया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rssR4k

No comments:

Post a Comment

SGPGI Nursing Officer admit card 2026 released at sgpgims.org.in: Direct link to download hall tickets here

The SGPGI Nursing Officer recruitment process has entered its final stage with the release of the city intimation slip and the admit card ex...