Sunday, January 2, 2022

Alirajpur Bus Accident Video : गुजरात से आ रही बस नदी में गिरी, हादसे के बाद रेस्क्यू का वीडियो देखिए

अलीराजपुर
एमपी (Madhya Pradesh Bus Accident News) के अलीराजपुर जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। गुजरात से आ रही बस छोटी पुलिया की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, 28 से अधिक यात्री घायल हैं। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी के अंदर जेसीबी मशीनें उतरी हुई हैं। बस को नदी से बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

MP Bus Accident News : अलीराजपुर में रेलिंग तोड़ 12 फीट नीचे नदी में गिरी बस, तीन की मौत, 28 यात्री घायल

बताया जा रहा है कि यह बस गुजरात के छोटा उदयपुर से आ रही थी। इसे अलीराजपुर पहुंचना था। इससे पहले ही हादसे की शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस चांदपुर कस्बे स्थित लखोदरा नदी में गिरी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंच गए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि स्टेयरिंग फेल हो जाने की वजह से हादसा हुआ है। #BusFellInAlirajpur #MPBusVideo #MadhyaPradesh




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3pKqkRI

No comments:

Post a Comment

CBSE cancels CTET 2026 Paper 2 at two centres amid exam chaos, re-examination soon

The Central Board of Secondary Education cancelled CTET 2026 Paper 2 at two examination centres after question papers arrived late, causing ...