Saturday, January 22, 2022

UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी के नारे पर राहुल-सोनिया तक नहीं करते भरोसा... यूपी की कैबिनेट मंत्री का हमला, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे यूपी की सियासत में जुबानी हमले तेज होते जा रहें हैं। शनिवार को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) ने ट्वीट करके कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'मैं लड़की हूं-लड़ सकती हूं' प्रियंका का यह नारा खोखला है। खुद को कांग्रेस का सीएम घोषित किया और फिर अगली सुबह खुद ही पीछे हट गईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका जी कृपया अपना नारा सही साबित करें।

7 चरणों में होगा मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3AmV5js

No comments:

Post a Comment

NEET UG 2026 re-exam: NTA launches verified WhatsApp alerts, issues fraud warning to aspirants

The National Testing Agency has introduced verified WhatsApp alerts for NEET UG 2026 re-examination candidates, enabling direct delivery of ...