Saturday, January 22, 2022

सबको नशे में रखना चाहती है शिवराज सरकार, ‘शराब औषधि है’ पर कमलनाथ का पलटवार

मध्य प्रदेश में शराब के मुद्दे को लेकर सियासत जारी है। शनिवार को भी इसको लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। गुरुवार को भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा (BJP MP Sadhvi Pragya) ने कहा था कि आयुर्वेद में शराब औषधि है। शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath on New Excise Policy) ने इस पर पलटवार किया और शिवराज सरकार पर अपनी गलतियां छिपाने के लिए शराब का सहारा लेने का आरोप लगाया।

कमलनाथ पूर्व सांसद स्वर्गीय तिलक राज सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंगरौली गए। वे थोड़ी देर के लिए रीवा में रुके। इस दौराान मीडियाकर्मियों ने 2022-23 के लिए सरकार की शराब नीति (New MP Excise Policy) के बारे में सवाल किया। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को नशे में रखना चाहते हैं। प्रदेश का हर तबका परेशान है। अपनी सरकार की गलतियों को छिपाने के लिए शिवराज सहको नशे में डुबोना चाहते हैं। #NewExcisePolicy, #Kamalnath




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3fQo1H2

No comments:

Post a Comment

CBSE cancels CTET 2026 Paper 2 at two centres amid exam chaos, re-examination soon

The Central Board of Secondary Education cancelled CTET 2026 Paper 2 at two examination centres after question papers arrived late, causing ...