Tuesday, January 25, 2022

UP Chunav: मंत्रीजी कान खोलकर सुन लो.... हम हाथ काट देंगे, SP-RLD गठबंधन प्रत्याशी की धमकी, देखें वीड‍ियो

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का आगाज होने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में वोटरों को लुभाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं भाजपा के उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के हाथ काटने की धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मथुरा की छाता विधान सभा से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए सपा रालोद के गठबंधन प्रत्याशी ठाकुर तेजपाल सिंह कैबिनेट मंत्री और भाजपा के छाता विधानसभा प्रत्याशी के हाथ को काटने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में ठाकुर तेजपाल यह कहते नजर आ रहे हैं क‍ि मंत्री जी हमारे पार्टी के किसी कार्यकर्ता या साथी पर आपने उंगली उठाने की कोशिश की तो हम उंगली नहीं पूरा हाथ काट देंगे।

7 चरणों में होगा मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3fVLyqj

No comments:

Post a Comment

PSEB Class 12 result 2026: How to check Punjab Board 12th result on DigiLocker if official website is down

The Punjab School Education Board (PSEB) is releasing Class 12 results today, May 13. With lakhs of students anticipating their scores, the ...