Saturday, February 19, 2022

अखिलेश के लिए बोले शिवपाल- जसवंतनगर और करहल में कंपटीशन है, कौन बड़े वोटों से जीतेगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के तीसरे चरण (Third Phase of UP Election) का मतदान शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच इटावा ज‍िले की जसवंत नगर विधानसभा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव सैफई पहुंचे और अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। वोट डाल कर वापस आते समय पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि इस बार विधानसभा में पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि अखिलेश यादव ने जो गठबंधन बनाया है उसकी एक बहुत बड़ी जीत होगी।

श‍िवपाल यादव ने मैनपुरी जनपद की करहल विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के बारे में बोलते हुए कहा कि उनकी तो जमानत जब्‍त होगी। प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने 5 साल में कुछ किया ही नहीं है इसलिए जनता इसे पूरी तरह से त्रस्त है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/kfpTaJo

No comments:

Post a Comment

H-1B wage reset: What it means for Indian students and early-career professionals

The US Department of Labor has proposed a major overhaul of H-1B and employment-based green card wage rules, aiming to align foreign worker ...