Saturday, February 19, 2022

UP Chunav: शादी के बाद घर ना जाकर बूथ करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, क‍िया मतदान, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के तीसरे चरण (Third Phase of UP Election) का मतदान शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और हाथरस हैं, जिनकी 19 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं बुंदेलखंड में पांच जिले झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा हैं, जिनकी 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा अवध क्षेत्र के छह जिले कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा भी हैं, जहां 27 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इस बीच यूपी के जालौन जिले में वोट‍िंग का अनोखा मामला देखने को म‍िला। यहां शन‍िवार रात हुई शादी के फेरें लेने के बाद घर ना जाकर दूल्हा-दुल्हन बूथ पर करने पहुंचे और अपना वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग क‍िया। इस दौरान दुल्‍हन ने कहा क‍ि उसने इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मुद्दे पर मतदान क‍िया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/qNowf78

No comments:

Post a Comment

CBSE Class 12 supplementary exam 2026 announced; Schools asked to submit LOC by July 8

CBSE has begun the registration process for the Class 12 Supplementary Examination 2026, directing affiliated schools to submit the List of ...