Tuesday, February 1, 2022

Ranchi 5 Big News : दुकान सील करने के खिलाफ सड़क पर उतरे दुकानदार, बजट पर क्या बोले सीएम सोरेन, रांची की 5 बड़ी खबरें

रवि सिन्हा, रांची : झारखंड की 5 बड़ी खबरों पर नजर डालें तो रांची के अपर बाजार में दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। दरअसल, 10 से 12 फीट की गली में नियमों की अनदेखी कर कई मंजिला इमारत खड़ी करने वालों पर निगम के नगर आयुक्त ने अपर बाजार की कई दुकानों को सील करने का आदेश दिया है। इसी के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सीपी सिंह समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं का भी उन्हें समर्थन मिला है।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय कोयला मंत्री के बीच पिछले साल 13 नवंबर में हुई बैठक का प्रतिफल है कि कोल इंडिया की ओर से अधिग्रहण की गई जमीन से विस्थापित स्थानीय लोगों को अब एक करोड़ रुपये तक का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। इससे विस्थापितों की आर्थिक आजीविका को मजबूत आधार मिल सकेगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संसद में पेश आम बजट पर कहा कि वित्तमंत्री निर्मल सीमारामण ने केंद्र के मन की बात कही है, जिसमें किसी की सुनवाई नहीं होती, सिर्फ अपनी बातें होती हैं और अपने आदेश होते है। इधर, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 2022-23 के लिए एक उत्कृष्ट बजट पेश करने के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। झारखंड के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि धान खरीद के लिए राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/mwqDctvkl

No comments:

Post a Comment

PSEB Class 12 result 2026: How to check Punjab Board 12th result on DigiLocker if official website is down

The Punjab School Education Board (PSEB) is releasing Class 12 results today, May 13. With lakhs of students anticipating their scores, the ...