Tuesday, February 22, 2022

UP Election: रायबरेली में जोश के साथ वोट कर रहे मतदाता, केंद्रीय विद्यालय बूथ पर पहुंची NBT की टीम

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के चौथे फेज में आज नौ जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही। इनमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटें बीजेपी ने जीती थी। एसपी को चार, बीएसपी को तीन और अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी। चौथे चरण में गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी मतदान हो रहा है। यहां कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। लखनऊ कैंट सीट पर भी निगाहें हैं, जहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष ने पूरी ताकत लगा दी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/H16ohJj

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...