Wednesday, March 23, 2022

Lalu Yadav News : दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को वापस भेजा रांची RIMS, क्या बोले झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता और सत्यानंद भोक्ता

रवि सिन्हा, रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav Latest News) को एक दिन पहले रांची रिम्स से नई दिल्ली स्थित एम्स लाया गया। इस बीच खबर आ रही कि उन्हें वापस रांची (Lalu Yadav Delhi Aiims to Ranchi Rims) लाया जाएगा। दिल्ली एम्स से रांची वापस लाए जाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कहा कि रिम्स के चिकित्सकों ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया था। अगर दिल्ली एम्स के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य को ठीक मान रहे हैं तो अच्छी बात है। यह एक सामान्य बात है इस संबंध में डॉक्टर ही बेहतर बता सकते हैं।

लालू यादव को लेकर आरजेडी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta) ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह मामला स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। डॉक्टर जो भी फैसला लेते हैं इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। लेकिन यह सही है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत अच्छी नहीं है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/fjiL7XH

No comments:

Post a Comment

SGPGI Nursing Officer admit card 2026 released at sgpgims.org.in: Direct link to download hall tickets here

The SGPGI Nursing Officer recruitment process has entered its final stage with the release of the city intimation slip and the admit card ex...