Wednesday, May 4, 2022

PM Modi Welcome in France: गले लगाया, कंधे पर रखा हाथ...पेरिस में पुराने दोस्तों की तरह मिले मोदी और मैक्रों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में बुधवार को पेरिस पहुंचे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यहां उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी और मैक्रों पुराने दोस्तों की तरह गले लगकर मिले। इस दौरान वो पीएम कंधे पर हाथ रखते हुए भी नजर आए। दोनों नेताओं की गर्मजोशी से हुई मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पर खूब शेयर किया जा रहा है।

दोनों शीर्ष नेताओं के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। पेरिस के एलिसी पैलेस में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्‍नी ब्रिगटी मैक्रों भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी हाथ मिलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

आपको बता दें कि फ्रांस और भारत के संबंध काफी अच्छे हैं। भारत ने पिछले कुछ सालों में फ्रांस से अत्याधुनिक हथियार खरीदे हैं जिनमें 36 राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मसलों पर बातचीत हुई। मोदी ने दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर मैक्रों को बधाई दी।

वहीं पेरिस पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी का शानदार तरीके से स्वागत किया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/YqvuCnO

No comments:

Post a Comment

RRB Section Controller Exam 2026: Admit card released; download region-wise hall ticket here

The Railway Recruitment Board has released the RRB Section Controller Exam 2026 admit card for candidates registered under CEN 04/2025. The ...