Wednesday, May 4, 2022

Sadhvi Pragya On Rahul Gandhi : पब वाले वीडियो पर राहुल गांधी को साध्वी प्रज्ञा ने घेरा, कही बड़ी बातें

सीहोर : सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीडियो वायरल है। इसे लेकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जमकर निशाना (Bjp mp Sadhvi Pragya controversial remarks) साधा है। साध्वी बुधवार को सीहोर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की है और राहुल गांधी (Sadhvi Pragya remarks Rahul Gandhi) पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान सबने देख लिया है, भारत का झंडा उठाकर कोई खड़ा हो जाता था तो उसको आंच तक नही आती थी। पाकिस्तान के लोगों ने भी अपनी रक्षा के लिए भारत का झंडा उठा लिया।

सामान्य वर्ग के लोगों को शिवराज सरकार ने दी बड़ी सौगात, गरीबी रेखा के नीचे जीने वाले लोगों को मिलेगा लाभ

मीडिया से चर्चा करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि एक व्यक्ति जिसने अपना पूरा जीवन देश को दिया है। पीएम ने देश को विकसित और मजूबत किया। वहीं, एक व्यक्ति जिसे लोग पीएम के रूप में कांग्रेस पार्टी के लोग प्रस्तुत करते हैं, उसे देख लीजिए पब में महिला के साथ शराब के गिलास लेकर साथ है। साध्वी ने दावा कि वो चीन की राजदूत महिला है, जिसके रेकॉर्ड गड़बड़ हैं। कही ना कही यह हमारे देश के लिए घातक है।

MP News Live Updates : सिवनी मॉब लिंचिंग में 14 गिरफ्तार, उज्जैन के आश्रम में अब तक 4 मौत

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे आतंकवादी कहा था। मैं कहती हूं कि देश भक्त कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा कि मैं भारत में जन्मी हूं, मेरे माता-पिता भी भारतीय हैं। मैं कभी देश के घात नहीं कर सकती हूं। उन्होंने कहा के ये लोग चीन की तारीफ करती हैं। इन्हें चीनी महिला के साथ देखा गया, यह संकट देश के लिए घातक है। इन्हें क्या कहना चाहिए, इसका जवाब जनता स्वंय देगी।



उन्होंने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि हर कोई स्वतंत्र है, अपनी आराधना और पूजा पाठ करने के लिए। शांति पूर्वक आराधना होती है, चिल्ला-चिल्लाकर नहीं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, वहां हो रहा है, वे लोगों को भड़काते हैं, विरोधियों को परश्रय देते हैं। यह सब प्रतिक्रिया स्वरूप होता है। उन्होंने कहा कि आप एक वर्ग का साथ देंगे तो दूसरा वर्ग तैयार खड़ा है, जब यह लोग पराकष्ठा कर देते हैं, तब विरोध स्वरूप होता है। #RahulGandhiPubVideo #SadhviPragyaOnRahulGandhi #MPNews




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/oytEJGV

No comments:

Post a Comment

TNEA rank list 2026 expected to be released today at tneaonline.org: Check complete details here

The TNEA Rank List 2026 is scheduled to be released on July 1 after being postponed from June 29 to incorporate revised CBSE re-evaluation m...