Friday, June 24, 2022

Amit Shah on Gujarat Riots: 18 साल शिव की तरह विषपान करते मोदी...मोदी को SC की क्लीन चिट पर बोले शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे...यह कहना है गृह मंत्री अमित शाह का। 2002 गुजरात दंगों में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शाह ने इंटरव्‍यू दिया है। न्‍यूज एजेंसी ANI से बात में शाह ने मोदी को लेकर कहा कि 'मैंने मोदी जी को नजदीक से इस दर्द को झेलते हुए देखा है क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया चल रही थी तो सब कुछ सत्य होने के बावजूद भी हम कुछ नहीं बोलेंगे.. बहुत मजबूत मन का आदमी ही ये स्टैंड ले सकता है।' शाह ने कहा कि मोदी और भाजपा के खिलाफ करीब दो दशक से दुष्‍प्रचार चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज किया है। आप कह सकतें हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने ये सिद्ध कर दिया है कि सभी आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित थे।' शाह ने कहा कि 'जिन लोगों ने मोदी जी पर आरोप लगाए थे अगर उनकी अंतरात्मा है तो उन्हें मोदी जी और बीजेपी नेता से माफी मांगनी चाहिए।'




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/vb9ezMx

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...