Saturday, June 25, 2022

Azamgarh Results 2022: 'अंदर मशीनें बदलना चाहते हो...बर्दाश्त नहीं करेंगे', SP कैंडिडेट धर्मेंद्र यादव और पुलिस में हुई बहस

Azamgarh Upchunav Result 2022: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में काउंटिंग (Azamgarh Results 2022) शुरू होते ही जमकर हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव (SP Candidate Dharmendra Yadav) और पुलिस के बीच जोरदार बहस हुई। मतगणना के दौरान उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने की मांग की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्‍होंने कहा' 'पहली बार चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। पांच बार लड़ चुका हूं। कैसे नहीं जाएगा कैंडिडेट? घोटाला करना चाहते हो? हम जाएंगे स्ट्रॉन्ग रूम मैं कैंडिडेट हूं। आप बेईमानी कराना चाहते हो? अंदर मशीन बदलना चाहते हो? अंदर मशीनें बदलने का षड्यंत्र हो रहा है। बर्दाश्त नहीं करेंगे...आजमगढ़ है। कैंडिडेट अंदर स्ट्रॉन्ग रूम में क्यों नहीं जाएगा?' काउंटिंग शुरू होने पर अचानक हुई इस बहस के बाद धर्मेंद्र यादव को स्‍ट्रॉन्ग रूम के अंदर जाने दिया गया। पूरे मामले में आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने रिएक्ट किया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/yHGXQjm

No comments:

Post a Comment

Meet Anusha Arora, the 15-year-old Washington student who built an AI music therapy platform using finger sensors and won $50,000

Anusha Arora, a 15-year-old student from Bellevue, Washington, has won $50,000 at Regeneron ISEF 2026 for Harmony, an AI-powered music thera...