Wednesday, June 22, 2022

Draupadi Murmu News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में लगाई झाड़ू, नंदी के कान में कही मनोकामना

बीजेपी ने मंगलवार को तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए राष्‍ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। पार्टी ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नाम की घोषणा की। देश के सर्वोच्च पद के लिए अपने नाम की उम्मीदवारी को सुखद आश्चर्य बताने वाली द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह ओडिशा के मयूरभंज में रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां मंदिर परिसर में झाड़ू भी लगाई। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही। आपको बता दें कि मान्यता है कि भगवान शिव हमेशा तपस्या में लीन रहते हैं इसलिए भक्तगण नंदी के काम में अपनी मनोकामना कह देते हैं जो भगवान शिव तक पहुंच जाती है।

बहरहाल, आपको बता दें कि राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने Z+ सुरक्षा दी है। इसके पहले मुर्मू ने कहा था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई गई हैं। जनजातीय नेता से राज्यपाल तक का सफर तय करने वाली मुर्मू ने कहा कि उन्हें टीवी के जरिये जानकारी मिली कि उन्हें एनडीए की ओर से देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Q0FNkY9

No comments:

Post a Comment

RSSB Lab Assistant Result 2026 released at rssb.rajasthan.gov.in; check merit list, cut-offs and DV timeline

RSSB Lab Assistant Result 2026: RSSB has released the Lab Assistant Result 2026 on August 14, 2026, for candidates who appeared in the writt...