Wednesday, June 22, 2022

Draupadi Murmu President Candidate: अपनी उम्मीदवारी पर खुद हैरान रह गईं द्रौपदी मुर्मू, बताई वजह

बीजेपी ने मंगलवार को तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए राष्‍ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। पार्टी ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नाम की घोषणा की। हैरानी की बात तो ये रही कि इतने बड़े पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने से पहले पहले खुद द्रौपदी मुर्मू को इस बात की जानकारी नहीं थी। जनजातीय नेता से राज्यपाल तक का सफर तय करने वाली मुर्मू ने कहा कि उन्हें टीवी के जरिये जानकारी मिली कि उन्हें एनडीए की ओर से देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। मुर्मू ने रायरंगपुर में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा,

'मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं। मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।' एनडीए सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर के बीजेपी के नारे 'सबका साथ सबका विश्वास' को सिद्ध कर दिया है।'

झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी हैं मुर्मू
दौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। द्रौपदी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उनके पैतृक मयूरभंज जिले में खुशी का माहौल है।' बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। राज्‍यों और केंद्र में जिस तरह की स्थितियां हैं, उससे एनडीए के उम्मीदवार का राष्‍ट्रपति बनना तकरीबन तय है। विपक्ष की ओर से देश के सबसे बड़े पद के लिए मंगलवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा के नाम की घोषणा की गई। अगर मुर्मू मुकाबले में सफल हुईं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उम्मीद जताई है कि मुर्मू देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘लाखों लोग, जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और जीवन में कठिनाइयों का सामना किया है, वे द्रौपदी मुर्मू के जीवन से शक्ति प्राप्त करते हैं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी समझ और उनकी दयालु प्रवृत्ति से देश को बहुत फायदा होगा।’’

वहीं मुर्मू के गृह राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनकी उम्मीदवारी को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है। माना जा रहा है कि मुर्मू को ओडिशा के सभी विधायकों और सांसदों का समर्थन प्राप्त होगा। मुर्मू ने भी उम्मीद जताई है कि ओड़िया होने के नाते यहां से उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/cVUPRl7

No comments:

Post a Comment

RSSB Lab Assistant Result 2026 released at rssb.rajasthan.gov.in; check merit list, cut-offs and DV timeline

RSSB Lab Assistant Result 2026: RSSB has released the Lab Assistant Result 2026 on August 14, 2026, for candidates who appeared in the writt...