दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। उन्हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था। उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं। उनके निधन की खबर ऐसे समय आई है जब हाल में उन्होंने अपनी एयरलाइन शुरू की थी। इसका नाम आकासा एयर है। उन्हें शेयर बाजार का बिग बुल भी कहा जाता था। उनकी सूझबूझ की मिसाल दी जाती थी। उनकी पत्नी का नाम रेखा है। आकासा एयर में सबसे बड़ी हिस्सेदारी राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा की है। दोनों की कुल हिस्सेदारी 45.97 फीसदी है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/UxKnN5X
No comments:
Post a Comment