Saturday, August 13, 2022

Shivpuri Flood News: शिवपुरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, डूब गई कारें, मगरमच्छ निकलने से हड़कंप

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार रात से जारी जोरदार बारिश (Shivpuri Rain Update) से हालात बिगड़ने लगे हैं। कई इलाकों में जलभराव के बीच बाढ़ जैसी स्थिति (Shivpuri Flood Like situation) बन गई है। शहर के कई घरों में पानी भर गया है। शिवपुरी में यह दूसरा साल है जब बाढ़ आई है, बीते साल भी यहां जोरदार बारिश के बीच कई कॉलोनियों में पानी भर गया (MP Water Logging) था। जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर भारी बरसात से हालात बिगड़ गए हैं।

तस्वीरें आपके सामने हैं देखिए कैसे चारों ओर बस पानी ही पानी नजर आ रहा। कई कॉलोनियों में पानी भर गया है, कार डूब गई। तेज बहाव में गाड़ियां बहती नजर आईं। वहीं जलजमाव के बीच कॉलोनी में मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया। प्राइवेट बस स्टैंड के पास कॉलोनी में ये मगरमच्छ निकला, जिसे देखकर स्थानीय लोग चौंक गए। देखिए वीडियो।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/0Iah3to

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...