Monday, August 29, 2022

राजस्थान SC आयोग अध्यक्ष और कांग्रेस M:LA खिलाड़ीलाल बैरवा बोले- पायलट को बनाओ सीएम

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत गुट के कांग्रेस विधायक और एसएसी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा ने पाला बदल लिया है। बैरवा ने अब खुलेआम सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है। सोमवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए बैरवा ने साफ कहा कि सचिन पायलट को वादों के साथ मानेसर से वापस लाया गया था। अभी जो हालात हैं, उसके हिसाब से पायलट को सीएम बनाना चाहिए। यह सबकी भावना है। बैरवा ने कहा कि मैं भी उसी भावना की बात कर रहा हूं। बैरवा ने यहां तक कह दिया कि अगर जनभावना का आदर नहीं करके मनमानी की गई तो पार्टी को नुकसान भुगतना होगा।

पायलट के सीएम बनने में क्या दिक्कत है, 100 फीसदी युवा उनके साथ हैं - बैरवा

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि बदलाव तो होते रहने चाहिए। हालांकि आलाकमान सब कुछ तय करता है लेकिन सब लोगों की भावना पर विचार किया जाना चाहिए। इन दिनों मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं चल रही है। पहले जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे। तब पायलट को डिप्टी सीएम बनाया गया था। बाद में पायलट मानेसर चले गए तो उन्हें वादों के साथ पार्टी में वापस लाया गया था। बैरवा ने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने में क्या दिक्कत है। प्रदेश का 100 फीसदी युवा पायलट के साथ हैं।

सेकिंड लाइन को राजनीति में आगे किया जाना चाहिए

खिलाड़ीलाल बैरवा ने कहा कि अशोक गहलोत 40 साल से राजनीति में है। तीन बार मुख्यमंत्री बन गए। केन्द्रीय मंत्री रहने के साथ बड़े बड़े पदों पर भी रह चुके। अब उन्हें खुद सेकिंड लाइन तैयार करके उन्हें राजनीति में आगे करना चाहिए। इन दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चाओं में अशोक गहलोत का नाम मीडिया रिपोर्ट में चल रहा है। अगर ऐसा है तो गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए। बैरवा ने कहा कि जब राहुल गांधी कह चुके हैं कि गांधी परिवार के बाहर से अध्यक्ष बनना चाहिए तो उनकी इच्छा का सम्मान करना चाहिए। उनका फैसला बदलने के लिए दबाव बनाना उचित नहीं है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Yos56FG

No comments:

Post a Comment

Bihar Kushal Yuva scheme extended till 2031: Check benefits, eligibility and key details

Bihar's Kushal Yuva Programme will continue for five more years. The government has allocated significant funds for the upcoming financi...