Wednesday, October 5, 2022

Bandra worli Sea Link Accident: मुंबई के बांद्रा वर्ली-सी लिंक पर भीषण हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के बांद्रा- वर्ली सी लिंक (Bandra Worli Sea Link) पर आज सुबह तड़के तकरीबन तीन बजे के चार गाड़ियों के आपस में टकराने से भीषण हादसा (Mumbai Road Accident) हुआ। इसमें एक एंबुलेंस भी शामिल है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नायर और लीलावती अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों और घायलों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले एक कार एक्सीडेंट हुआ था। घायलों के इलाज के लिए ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। इससे पहले कि घायलों को एम्बुलेंस से दूर ले जाया जाता तब तक तीन और कारें दुर्घटनाग्रस्त कार और एंबुलेंस से टकरा गईं। इस भीषण हादसे के बाद सीलिंक पर हड़कंप मच गया है। पुलिस हादसे की आगे जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक़ सीलिंक पर बीती रात 2:20 मिनट पर एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें कुल 13 लोग घायल हुए थे। 13 में से 10 लोगों को इलाज के लिए मुंबई के नायर अस्पताल ले जाया गया था। इनमे से पांच लोगों की मौत हो गयी है। बाकी 2 महिला और 1 पुरुष का इलाज अभी भी जारी है। वहीं 2 लोगों को मामूली चोट आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर उन्हें घर भेज दिया गया है। 13 में से 1 सिक्योरिटी गार्ड समेत दो अन्य को मुंबई के ग्लोबल, लीलावती और सैफी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/K870Rdb

No comments:

Post a Comment

RRB Section Controller Exam 2026: Admit card released; download region-wise hall ticket here

The Railway Recruitment Board has released the RRB Section Controller Exam 2026 admit card for candidates registered under CEN 04/2025. The ...