Thursday, October 20, 2022

Chhapra News: छपरा में जूलरी कारोबारी को चाकू मार 16 की लूट का आरोप, लेकिन SP की नजर में मामले में झोल

छपराः जिले में आभूषण व्यवसाई से बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े 16 लाख का आभूषण लूट लिया। देर शाम हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।दरियापुर थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश टेंपो से फरार हो गए। बदमाशों ने व्यवसाई सोहन जायसवाल की आंख में मिर्ची का पाउडर झोंक और असलहे का भय दिखा कर घटना को अंजाम दिया। इसका विरोध करने पर आभूषण व्यवसाई मोहन जायसवाल को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यवसायी का इलाज गड़खा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। उधर लूट के बाद बदमाश सामान लेकर ऑटोरिक्शा से फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना छपरा एसपी संतोष कुमार को दी। इसके बाद एसपी ने थाने को सूचित किया। एसपी संतोष कुमार ने इस मामले को संदेहास्पद करार दिया है और कहा है कि 'गहन जांच की जा रही है। लूट की इस घटना में व्यवसाई के बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है।'




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/cgVtjuT

No comments:

Post a Comment

JNVST class 9 result 2026 releasing shortly: Know how to check merit list here

The Navodaya Vidyalaya Samiti is expected to release the JNVST Class 9 Result 2026 soon for students who took the lateral entry exam on Febr...