Wednesday, October 19, 2022

Diwali 2022: एमपी में दिवाली की तारीख कब? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन की विधि तक जानें

जबलपुर: दिवाली (diwali pujan vidhi) दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से अगर देखा जाए तो दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारत में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। दीपावली संस्कृत भाषा से लिया गया है दीप +अवलिः अर्थात दीपावली। "तमसो मा ज्योतिर्गमय" अर्थात हे ईश्वर मुझे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाइए। हिंदू धर्म में दिवाली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे।

अयोध्या की प्रजा ने घी के दीपक से राम का स्वागत किया था। तभी से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व को हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। हिंदू धर्म के अलावा दीपावली का त्योहार सिख,बौद्ध और जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। सिख धर्म के लोग इसे बंदी छोड़ दिवस के रूप में, जैन धर्म के लोग महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में और बौद्ध धर्म के लोग भगवान गौतम बुद्ध के कपिल वस्तु आने की खुशी में मनाते हैं।


बौद्ध धर्म में ऐसा कहा जाता है कि भगवान् बुद्ध कार्तिक अमावस्या को अपनी जन्मभूमि कपिलवस्तु में 18 साल बाद वापस लौटे थे। भगवान बुद्ध के आने की खुशी में कपिलवस्तु की प्रजा ने लाखों दीप प्रज्ज्वलित कर उनका भव्य स्वागत किया था। नवभारत टाइम्स.कॉम से चैतन्यानंद महाराज ने खास बात की है। साथ ही दिवाली कैसे मनाएं इसे लेकर जानकारी दी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/8b0O346

No comments:

Post a Comment

Texas families begin applying for state-funded school vouchers as $1B program rolls out

Texas families can now apply for a new state voucher program, offering taxpayer-funded education savings accounts for private school tuition...