Saturday, December 24, 2022

Telangana Girl Kidnapping Case: पिता के सामने किडनैप हुई लड़की ने जो कहानी बताई, सुनकर दंग रह गए लोग

कुछ दिनों पहले किडनैपर्स ने पिता के सामने उनकी बेटी को किडनैप कर लिया था। लेकिन इसके बाद लड़की ने जो कहानी बताई उससे पूरा मामला ही पलट गया। जिस दिन ये घटना हुई उस समय लड़की मंदिर से लौट रही थी।

लड़की के पिता ने उसे छुड़ाने की कोशिश की लेकिन किडनैपर्स उसे उठा ले गए। घटना के बाद आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये मामला तेलंगाना के राजन्ना सिरिसिला जिले का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

लेकिन इसी बीच लड़की ने एक वीडियो शेयर किया जिसने सबको हैरान कर दिया। इस वीडियो से मामले में नया ट्विस्ट आ गया। इस वीडियो में किडनैप हुई लड़की ने दावा किया कि उसने किडनैपर से शादी कर ली है।

वीडियो में लड़की बोल रही है कि हमारी शादी एक साल पहले हुई थी, चूंकि मैं तब नाबालिग थी, इसलिए मेरे माता-पिता ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया। परिजनों ने मेरे पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। अब हम बालिग हैं तो हमने शादी कर ली। लड़की ने कहा है कि मेरे पति के दलित होने के कारण मेरे परिजन अब भी आपत्ति जता रहे हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/LvRCXpa

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...