Sunday, January 1, 2023

Suryanagari Express Train Accident: सूर्यनगरी एक्‍सप्रेस के 11 डिब्‍बे पटरी से उतरे, यात्री ने बयां किया हाल

राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे सोमवार तड़के पटरी से उतर गए। ये घटना सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर हुई। ये हादसा जोधपुर डिविजन के राजकीय आवास-बोमादड़ा सेक्‍शन पर हुआ।

ट्रेन के S3 से S5 तक के डिब्बे पलटे हैं, जबकि 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुल 11 डिब्बे उतरे हैं। ट्रेन में एक महिला के घायल होने की सूचना है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 के भीतर मिनट एंबुलेंस आ गई।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/5PTj7im

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...