Friday, January 1, 2021

Delhi Weather Update: नए साल की पहली सुबह ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री तक लुढ़का पारा, 15 सालों का टूटा रिकॉर्ड

नए साल के स्वागत और जश्न के बीच राजधानी दिल्ली में ठंड ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के लोगों को साल के पहले दिन ठंड और कोहरे का टॉर्चर झेलना पड़ा। दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, ये पिछले 15 साल में सबसे कम है। राजधानी और आसपास के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। कुछ इलाकों में 'बेहद घने कोहरे' के कारण विजिबिलिटी 'शून्य' हो गई। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईएमडी के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई। घने कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/38Vd6Ig

Kejriwal Wishes Happy New Year 2021: नए साल पर CM को उम्मीद, जल्द मिलेगी कोरोना वैक्सीन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को नववर्ष पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि कोविड-19 का टीका भारत में जल्द उपलब्ध होगा और जनजीवन फिर से सामान्य होकर पटरी पर लौटेगा उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों से एहतियात बरतने और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2X1MNe4

नए साल के पहले दिन PM मोदी ने दी झारखंड को सौगात, रांची में 108 लाइट हाउस का शिलान्यास

रवि सिन्हा, रांची: नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने रांची में 108 लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड समेत देशभर के गरीबों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यदि इस परियोजना के तहत केंद्रांश की राशि थोड़ी बढ़ा दी जाती है, तो झारखंड जैसे गरीब प्रदेश के मजदूर और कम आय वर्ग वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। हेमंत सोरेन ने बताया कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मजदूर तबके के लोग अधिक वास करते है, ऐसे में उनपर आर्थिक बोझ कैसे कम हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार को चिंतन करने की जरुरत है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/384Bs3m

Thursday, December 31, 2020

मुंगेर: शक्तिपीठ में नए साल में कोरोना से मुक्ति के लिए मन्नत

चंचल कुमार, मुंगेर: नए साल की शुरुआत भगवान की पूजा के साथ हो तो इससे क्या अच्छी बात है । इसी कड़ी में देश के 52 शक्तिपीठो में से एक मुंगेर के चंडिका स्थान में भक्तों की भीड़ लगी है। ये वही जगह है जहां पुराणों के अनुसार माता सती का बायां नेत्र गिरा था। भक्तों ने मां से नए साल को कोरोना से मुक्त करने को लेकर आराधना की तो युवाओं ने नए साल में उनके करियर का और आगे बढ़ाने का आशीर्वाद मांगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3hxclcp

गोपालगंज: नए साल के पहले दिन थावे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा अर्चना के साथ पिकनिक भी

गोपालगंज: गोपालगंज में भी लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। कोरोना महामारी को भूलकर यहां पर लोग नए साल की शुरुआत थावे मां के दर्शन के साथ करना चाहते हैं। इसी को लेकर नए साल के पहले दिन शुक्रवार सुबह से ही थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। थावे दुर्गा मंदिर के बगल में ही थावे जंगल है और इसके साथ ही थावे का होमगार्ड ग्राउंड भी है जहां पर लोग पूजा के बाद पिकनिक भी मना रहे हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2KQTGwi

झारखंड के कृषि मंत्री पहुंचे दिल्ली, आंदोलनकारी किसानों के साथ बिताई रात

दिल्ली: नए साल की शुरुआत जब सभी अपने-अपने तरीके से जश्न मना कर रहे थे। उसी वक्त झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में नई दिल्ली के समीप सिंघु बॉर्डर पहुंच गए। रांची से गुरुवार देर शाम नई दिल्ली पहुंचे देर रात कृषि मंत्री बादल सिंघु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार और कांग्रेस पार्टी का नैतिक समर्थन किसानों के साथ है और वे इस आंदोलन में पूरी तरह से किसानों के साथ है। केंद्र सरकार अविलंब किसानों की मांग पूरी करें। बादल ने देर रात तक किसानों के साथ कृषि के विकास को लेकर चर्चा की।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2LeJCgc

बिहार: पटनावालों ने धूम धड़ाके से मनाया नए साल का जश्न, देखिए वीडियो

पटना: नए साल की खुशी में पटना जमकर झूमा। पटना के कई होटलों में डांस और कव्वाली कार्यक्रमों से रात गुलजार रही। पटना के लोगों ने इस दौरान कोरोना के नियमों के बीच नए साल का जश्न मनाया। हालांकि हुड़दंगियों को लेकर पटना पुलिस के दावों में थोड़ी कमी नजर आई। राजधानी की कई सड़कों पर हुड़दंगी रह रहकर नजर आते रहे। फिलहाल नए साल के स्वागत के जश्न का ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3n2HghR

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...