Monday, March 1, 2021

RRB NTPC 5th phase admit card released, exam from March 4



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/3aZVe1g

How to Register for Covid Vaccine: कोरोनावायरस वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, जानें किसे और कैसे लगेगा टीका

नई दिल्ली
देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। इस चरण में कौन-कौन टीका लगवा सकेगा, इसकी प्रक्रिया और शर्तें क्या होंगी और क्या इसकी वैक्सीन लगवाने के लिए पैसा भी देना होगा, इस वीडियो में आपको कुछ जरूरी पॉइंट्स के जरिए ऐसे सभी सवालों के जवाब देंगे।

- कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण जहां स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े फ्रंडटाइन वर्कर्स के लिए था, वहीं 1 मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा के उम्र आम नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के वो लोग भी वैक्सीन लगवा सकेंगे जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

- सरकार ने ऐसी 20 गंभीर बीमारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें मुख्य तौर पर डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ल्यूकेमिया बोन मेरो, किडनी, लीवर,और हार्ट की बीमारियां शामिल हैं।

- उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी। ऐसे सभी नागरिक जो 1 जनवरी 2022 को 60 या उससे अधिक की आयु के होंगे और ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2022 को 45 से 59 वर्ष की आयु के होंगे।

- गंभीर बीमारी वाले मरीजों को मान्यता प्राप्त डॉक्टर का एक सर्टिफिकेट भी देना होगा जिसका फॉर्मेट सरकार ने जारी कर दिया है।

अब सबसे जरूरी बात कि वैक्सीन के लिए रजिस्‍ट्रेशन कैसे करवाएं-

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आप कोविन ऐप या आरोग्य सेतु ऐप की मदद ले सकते हैं। साथ ही cowin.gov.in पर भी लॉगिन कर के भी रजिस्टर कर सकते हैं। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसकी मदद के आप अपना
अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। यहां आपको नाम, उम्र, लिंग के ऑप्शंस डालकर, एक पहचान पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद आप अपना नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर सिलेक्ट करके किसी भी तारीख पर उपलब्ध स्लॉट चुन सकते हैं। फिर उस तारीख पर वैक्सीनेशन सेंटर जा कर टीका लगवा सकते हैं।

एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइंटमेंट्स ली जा सकती हैं। अगर तय तारीख पर ना जा सकें तो आप अपना अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल भी करा सकते हैं।

दूसरा विकल्प है ऑन साइट रजिस्ट्रेशन का यानी आप वैक्सीन सेंटर पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है। अपने साथ पहचान पत्र जरूर ले जाएं।

तीसरा विकल्प है फेसिलेटेड रजिस्ट्रेशन का। इसके तहत सरकार खुद आपसे वैक्‍सीन के लिए संपर्क करेगी टारगेट ग्रुप्‍स के लिए टीकाकरण की तारीख तय की जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी अपनी तरफ से कोशिश करेंगे कि सभी टारगेट ग्रुप्‍स को केंद्र तक लाया जाए। इसके लिए ASHA, ANM, पंचायती राज और महिलाओं के सेल्‍फ-हेल्‍प ग्रुप्‍स को यूज किया जाएगा।

सबसे आखिरी बात। अगर आप सरकारी अस्पताल में टीका लगवा रहे हैं तो आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। अगर आप निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवा रहे हैं तो आपको 250 रुपए चुकाने होंगे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3b00Jgl

LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले दिन ही झटका, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

तेल कंपनियों ने मार्च महीने के पहले दिन ही आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। इस बार गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ी है। अगर फरवरी से देखें तो ये चौथी बढ़ोतरी है। गैस की कीमत 3 बार फरवरी में बढ़ी थी और अब चौथी बार मार्च के पहले ही दिन बढ़ गई है। चार बार में मिलाकर गैस सिलेंडर की कीमत 125 रुपये बढ़ चुकी है। अब गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपये हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है। अभी तक इसके दाम 794 रुपये थे। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है। दूरदराज के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर पर कुछ सब्सिडी दी जाती है। ढुलाई भाड़े की भरपाई करने के लिए यह सब्सिडी दी जाती है। इससे पहले 25 फरवरी को 25 रुपये, चार फरवरी को 25 रुपये और 15 फरवरी को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। इस दौरान गैस की कीमतों में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3uByGf7

PM Modi Corona Vaccine: जब कोरोना टीका लगाने वाली नर्स से बोले मोदी- मोटी सुई ही लाना, नेताओं की चमड़ी मोटी होती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह कोरोना वायरस की वैक्‍सीन लगवाई। उन्‍हें दिल्‍ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में पहला डोज दिया गया। पीएम मोदी को भारत बायोटेक की बनाई कोविड वैक्‍सीन Covaxin दी गई है। पीएम मोदी को वैक्सीन सिस्टर पी निवेदा ने लगाई। निवेदा ने बाद में बताया कि पीएम मोदी वैक्सीन लगवाते समय काफी सहज थे और हंसी मजाक भी कर रहे थे। मोदी ने दोनों नर्स से पूछा कि वे कहां की रहने वाली हैं। प्रधानमंत्री ने उनसे मजाक में ये भी कहा कि नेताओं की चमड़ी काफी मोटी होती है, इसलिए मोटी सुई लगाना।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3r9HTck

CM Nitish Kumar Birthday : जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश भी कोरोना योद्धा, बिहार के सभी MLA-MLC का भी टीकाकरण

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वहीं बिहार में भी कोरोना को लेकर दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो गया। आज सुबह 6:30 बजे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण कराया वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित आईजीआईएमएस में कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। बिहार विधानमंडल में भी आज से ही वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू होना था। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के पहल पर बिहार सरकार द्वारा आज से विधान मंडल के सभी सदस्य सहित बिहार विधानसभा और विधान विधान परिषद सचिवालय के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों के बीच कोरोना टीकाकरण का कार्य किया जाना था।

IGIMS में MLA-MLC का वैक्सीनेशन
आज सुबह 11 बजे से बिहार विधान सभा में और 12 बजे से विधान परिषद में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जानी थी। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत अब बिहार विधान मंडल के सभी विधायक और विधान पार्षदों का टीकाकरण पटना स्थित आईजीआईएमएस में ही होगा। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे IGIMS में सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और तमाम विधायक विधान पार्षद और विधान मंडल में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारियों के टीकाकरण का काम किया जाए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/37X2aKI

PM Modi Corona Vaccine: कोरोना वैक्सीन लगाने वाली नर्स ने बताया, टीका लगवाने के तुरंत बाद क्या बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह कोरोना वायरस की वैक्‍सीन लगवाई। उन्‍हें दिल्‍ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में पहला डोज दिया गया। पीएम मोदी को भारत बायोटेक की बनाई कोविड वैक्‍सीन Covaxin दी गई है। पीएम मोदी को वैक्सीन सिस्टर पी निवेदा ने लगाई। निवेदा ने बाद में बताया कि पीएम मोदी ने वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि लगा भी दी, पता भी नहीं चला।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2O7RUrS

Sunday, February 28, 2021

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...