Saturday, May 1, 2021

राजधानी पटना के इस बाजार का हाल देख डर जाइएगा, ये कोरोना को न्योता नहीं तो और क्या है?

हनुमतेश्वर दयाल, पालीगंज (पटना): राजधानी पटना से सटे पालीगंज में खुलेआम कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पालीगंज पास के एसएच-69 पर भरत सिंह मार्केट चौक से लेकर मुख्यालय थाना गेट तक न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। न मास्क और न ही सैनेटाइजर का प्रयोग दिख रहा है। हर दिन जैसे-तैसे बाजार लग जाता है और खरीदारों की भीड़ उमड़ती रहती है। यहां की सब्जी मंडी में आसपास के ग्रामीण इलाके के थोक व खुदरा विक्रेताओं के अलावा निकटवर्ती अरवल जिले के भी व्यापारी सब्जी लेकर आते हैं। सब्जी मंडी में लगने वाली भीड़ का अब बाबा बोरिंग रोड, शांति नगर, चंद्रवंशी नगर आदि मोहल्ले के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि बाजार में देहात सहित दूर दूर से लोग आते हैं। यहां तक कि शहरों की मंडियों से भी यहां सब्जियां लाई जाती हैं। ऐसे में संक्रमण के तेजी से फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता। सवाल यही है कि प्रशासन को किस बात का इंतजार है?




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2S7UEr9

Chhapra News : दुकान का शटर बंद और अंदर ग्राहकों की भीड़, कोरोना काल में ये है छपरा का हाल

अमित गिरी, छपरा: जिले के खैरा बाजार स्थित चंद्रभूषण क्लॉथ स्टोर के मालिक के मनमानी के कारण उनके कपड़े की दुकान को सील कर दिया गया। बताते चलें कि ये दुकानदार प्रतिदिन कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइन का उल्लंघन कर प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे थे। बाहर से तो दुकान बंद रहती थी लेकिन दुकान के ऊपर से सीढ़ी के माध्यम से ग्राहकों को दुकान में उतार लिया जाता था। इसके बाद कपड़े एवं अन्य सामान बेचकर ग्राहकों को फिर निकाल दिया जाता था।

दो दिन पहले भी दी गई थी चेतावनी
इसी मुद्दे पर दो ही दिन पहले खैरा थाना प्रशासन ने दुकानदार को मना भी किया था। पुलिस दुकानदार के दो बेटों को हिरासत में भी ले रही थी लेकिन तब दुकानदार ने थाने की गाड़ी से अपने पुत्रों को बाहर खींच लिया था। सारण जिलाधिकारी के आदेश अनुसार शुक्रवार को कपड़े की दुकान नहीं खोलनी है। उसके बाद भी चंद्रभूषण प्रसाद अपनी दुकान में करीब दर्जनों ग्राहकों को बैठा कर कपड़े बेच रहा था। इसी बीच पुलिस और प्रशासन की टीम ने वहां छापा मार दिया। दुकान को फिलहाल सील कर दिया गया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3nKC8B6

Why deferring JEE Main April 2021 may benefit students

Cream among students will not be affected by the rescheduling of dates as they would get more time to practice

from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/3t49jQV

एक मंडप दो बेटियों की शादी, कोरोना काल में पहुंचे 400 लोग, पुलिस के पहरे में हुआ वरमाला

जबलपुर
एमपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सूबे के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वह वर्तमान में शादियों की तारीख को टाल दें। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो 10 लोगों के बीच में ही शादी समारोह का आयोजन किया जाए। इसके बावजूद कुछ नियमों को ताख पर रखकर आयोजन कर रहे हैं।

बीजेपी विधायक ने उठाया फ्री में कोरोना मरीजों के इलाज का जिम्मा, 200 बेड का कोविड केयर सेंटर किया शुरू

पूरा मामला जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा सेठ की बाड़ी बड़ा मैदान में आयोजित एक शादी समारोह का है। इस शादी में 50 लोगों की अनुमति के बावजूद 400 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इस तस्वीर ने शादी की शहनाई के बीच खुलेआम कोरोना को दावत दे डाली है। ऐसे में जब पुलिस को मामले की सूचना लगी तो सीएसपी अखिलेश गौर के नेतृत्व में समारोह स्थल पर कार्रवाई की गई।

सीएम भूपेश बघेल की मांग, वैक्सीन का खर्च उठाए केंद्र सरकार, राज्य में 1 मई से 18 साल से ज्यादा के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन अभियान पर संशय

पुलिस के अनुसार समारोह का आयोजन राजेश सोनकर नाम के व्यक्ति किया था। उसकी दो बेटियों का एक साथ विवाह किया जा रहा था। शादी समारोह में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। आरोपियों के खिलाफ धारा 188 आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित तमाम अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इस दौरान पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को खाली कराया तो अपनी मौजूदगी में ही वरमाला सहित शादी के फेरे भी करवाएं। ताकि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2RhZlOB

US exempts categories of students, academics, journalists from India travel ban



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/3aUghBY

SBI Clerk Recruitment 2021: Apply for 5000 Junior Associates posts, check direct link here



from Latest Education news - Board Exam Results, Admit Cards, Exam Paper Analysis and Question Papers | Times of India https://ift.tt/2Rj0Jk3

Katihar News : कटिहार में कोरोना का डर नहीं! बाजार बंद कराने गई पुलिस को दुकानदारों ने खदेड़ा

श्याम कुमार, कटिहार: जिले में कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराने गई पुलिस टीम को लोगों ने खदेड़ दिया। ये वीडियो आज यानि 1 मई की सुबह का है जब विघोर हाट बंद कराने गई कचना पुलिस को वहीं के दुकानदारों ने खदेड़ दिया। हाल ये हो गया कि पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा।

इन दुकानदारों को कोरोना का डर नहीं!
पुलिस के मुताबिक वहां के दुकानदारों से हाट लगाने के लिए मना किया था। पहले तो सब मान गए, लेकिन जब पुलिस निरीक्षण के लिए विघोर हाट गई तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी का पीछा कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। कचना ओपी प्रभारी ने बताया कि उग्र भीड़ के कारण पुलिस को वहां से भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में जब बारसोई के डीएसपी प्रेमनाथ राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोषी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3e87bUf

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...