Monday, June 28, 2021

छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से नाराज स्वास्थ्य मंत्री, सिंहदेव ने गिन-गिन कर बताई खामियां

रायपुर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का अंतर्विरोध एक बार फिर सतह पर आने का खतरा मंडराने लगा है। सरकार के एक फैसले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बीच का विवाद सोमवार को खुलकर सामने आ गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों के लिए प्राइवेट सेक्टर को अनुदान देने के सरकार के फैसले को लेकर सिंहदेव ने अपनी नाराजगी जताई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2T8zdr6

Kota News: यूडीएच मंत्री ने जारी किया बयान, अब बंद नहीं होगी कोटा थर्मल इकाईयां

कोटा। राजस्थान की ऊर्जा उत्पादन में कीर्तिस्तभ कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 110-110 मेगावाट की फर्स्ट और सैकंड यूनिट अब 30 जून को बंद नहीं होगी। सोमवार को राज्य सरकार बैकफुट पर आ गई है। यूनिट बंद होने के बढ़ते आक्रोश और पार्टी नेताओं की ओर से भविष्य में यूनिट्स बंद करने के फैसले से पार्टी को होने वाले नुकसान को चेताने पर सरकार ने फैसला बदल लिया है। कोटा थर्मल को लेकर लिए गए अपने निर्णय को बदलते हुए सरकार ने इन दोनों यूनिट को 31 दिसंबर 2022 तक चलाने का फैसला लिया हैं।एनबीटी ने भी इस पूरे मुद्दे को जनसरोकार निभाते हुए प्रमुखता से उठाया। सरकार के उर्जा मंत्री बीडी कल्ला, उर्जा विभाग की ज्वाइंट सेक्रेट्री अनुपमा जोरवाल, आरयूवीएनएल के सीएमडी आरके शर्मा, कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के चीफ इंजीनियर से दोनों यूनिटों को बंद करने का कारण पूछा था। लेकिन सभी चुप्पी साध गए थे। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने एनबीटी को आश्वत किया था कि, वह मामले में सोमवार को उर्जा मंत्री से वार्ता करेंगे। और सोमवार को एनबीटी की ओर से उठाए गए इस मुददे का बिग इंपैक्ट यह हुआ। यूडीएच मंत्री धारीवाल की उर्जा मंत्री बीडी कल्ला और उर्जा विभाग के सचिव दिनेश शर्मा से बातचीत की। इसके बाद शाम को मंत्री धारीवाल ने अपना वीडियो रिकॉर्ड बयान जारी किया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ha8eDk

West Champaran News: बेतिया में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का टूटा 'सब्र का बांध', रोड पर ही लगा दिया धान

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में नवलपुर थाना के सामने सड़क पर लोगों ने धान की रोपनी कर दी। दरअसल बिहार और यूपी को जोड़ने वाली 30 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा हैं। जिसके चलते बारिश होते ही यहां पानी भर जाता है और सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती हैं। लिहाजा लोगों नवलपुर थाना के सामने धान की रोपनी कर लौरिया विधायक विनय बिहारी समेत वाल्मीकिनगर के जदयू सांसद सुनिल कुमार कुश्वाहा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस सड़क को बनवाने के लिए विधायक विनय बिहारी ने अपना कपड़ा भी त्याग दिया था और विधानसभा तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों के मुताबिक, दो साल पहले इस टू लेन सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुआ लेकिन कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका हैं और निर्माण करने वाली एजेंसी काम छोड़ चुकी हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3dnBmWw

Jharkhand News : धनबाद में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

धनबाद।
जिले के कतरास थाना क्षेत्र में रात को बम बाजी की घटना हुई तो सुबह में अपराधियों ने इलाके के पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि लूट मामले में जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2U31iA1

Bihar News : औरंगाबाद और आरा में वैक्सीनेशन सेंटर बंद मायूस होकर लौटे लोग

औरंगाबाद / आरा।
बिहार में 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन किए जाने की बात कहीं जा रही है। लेकिन मुजफ्फरपुर के बाद अब औरंगाबाद में पिछले तीन दिनों से वैक्सीन नहीं होने की वजह से लोग वैक्सीनेशन सेंटर से वापस लौटने पर मजबूर हो रहे हैं। वहीं आरा में भी वैक्सीन के खत्म हो जाने के बाद वैक्सीनेशन सेंटर पर ताला लटका हुआ है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/35VGa1g

Chapra News : बलात्कारी ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर से कराई थी पीड़ित शिक्षिका की हत्या

छपरा।
छपरा पुलिस ने 5 अप्रैल को हुए शिक्षिका हत्याकांड मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार शिक्षिका के अनुसार दुष्कर्म करने वाले आरोपी उपेंद्र राय ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर से शिक्षिका की हत्या कराई थी। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्मी ने शिक्षिका को केस उठाने और सुलह करने के लिए दबाव डाला था, लेकिन जब पीड़ित इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसने साजिश रच कर हत्या करवा दी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2SvWjHA

आशीर्वाद यात्रा के पहले चिराग पासवान पर मुसीबत की बारिश, मुजफ्फरपुर के कई एलजेपी नेता बीजेपी के छतरी में

मुजफ्फरपुर।
अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के जन्मदिन पर 5 जुलाई से बिहार में आशीर्वाद यात्रा शुरू करने वाले चिराग पासवान को एक और बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरपुर के लगभग 100 लोजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3h1CEJ1

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...