Tuesday, December 29, 2020

मुंगेर: ट्रेन में अकेले सफर करनेवाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब सुरक्षा करेगी 'मेरी सहेली'

चंचल कुमार, मुंगेर: अगर आप अकेली महिला हैं और ट्रेन में सफर कर रही हैं। इसी दौरान आप मुंगेर जिले से गुजरती हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है। यहां ट्रेनों में आपकी सुरक्षा के लिए मेरी सहेली मिलेगी। ये मेरी सहेली और कोई नहीं बल्कि RPF की महिला विंग होगी। ये विंग महिला यात्री का हाल चाल जानने के साथ कोविड और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी महिलाओं को जानकारी देने का काम कर रही है।

अकेले सफर करनेवाली महिलाओं के लिए अभियान
दरअसल अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की महिला विंग ने मेरी सहेली अभियान शुरु किया है। पिछले कुछ दिनों से ट्रेन में सफर करने वाली अकेली महिलाओं को कई परेशनियों का सामना करना पड़ रहा था और इसकी शिकायतें भी रेलवे बोर्ड को जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जमालपुर आरपीएफ की महिला विंग ट्रेनों में लम्बी दूरी तक सफर करने वाली महिलाओं की समस्या से रूबरू तो हो ही रही हैं, साथ ही साथ महिलाओं को कई प्रकार की जानकारी भी दे रही हैं।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3aUpBqe

Indore के स्वच्छता मॉडल को देख गदगद हुए केंद्रीय मंत्री, अधिकारियों से जाना नंबर वन होने का राज

इंदौर
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कलेक्टर कमिश्नर के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक की और इंदौर के नंबर वन बने रहने के राज भी जाने हैं। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंदौर पूरे देश के लिए नजीर है, साफ-सफाई में यहां हर लोगों का सहयोग मिलता है। इसी वजह से यह शहर स्वच्छता में टॉप है।

महाकाल मंदिर में नए साल की व्यवस्था, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेगा नंदी हॉल

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच तालमेल की वजह से साफ-सफाई में इंदौर अग्रणी शहर बना हुआ है, इस मॉडल से देश के अन्य नगर निगमों को सीख लेनी चाहिए। आने वाले समय में देश भर में वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि आखिर इंदौर स्वच्छता के मामले में लगातार नंबर वन क्यों है, उन्होंने कहा कि इंदौर का मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा।

भय्यू महाराज की बेटी कुहू अपने हाथ में ले सकती है आश्रम की कमान, पहली बार खुल कर की बात

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यहां के अधिकारियों के प्रयास काफी महत्वपूर्ण हैं। देश के लोग यहां से बहुत कुछ सबक ले सकते हैं। यहां के अधिकारी और नेता भी बहुत समझदार थे। शहर के हिसाब से लोगों ने यहां काम किया है। मैं आगे आकर भी इंदौर के बारे में सब कुछ समझूंगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2X1f4RL

मशहूर कार डिज़ाइनर दिलीप छाबरिया गिरफ्तार

मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबरिया को धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कल लिया है। पुलिस का दावा है कि दिलीप छाबड़िया एक ही नंबर के रेजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर की कई गाड़ियां बना रहे थे। इतना ही नहीं वे कई NBFC बैंकों से वो अपनी ही बनाई गाड़ियां खुद ही ग्राहक बनकर खरीद भी रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/34OrVew

भारतीय अर्थव्यवस्था के लंबी अवधि में काफी मजबूत रहने के आसार: रिपोर्ट

यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था के लंबी अवधि में दक्षिण और दक्षिण पश्चिम एशिया में सबसे मजबूत रहने का अनुमान है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2MksKpf

Bihar Politics: 'तेजस्वी CM, नीतीश PM' वाले ऑफर पर RJD में ही फूट! शिवानंद तिवारी बोले- हम क्यों बिछाएं चादर

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार को नया ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए से अलग होते हैं और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो आरजेडी 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट के तौर पर उनका समर्थन करेगी। साथ ही विपक्ष की ओर से भी उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने में सहयोग करेगी। हालांकि आरजेडी में ही चौधरी के इस ऑफर को लेकर एक राय नजर नहीं आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने इसे लेकर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से फोन पर बात की। सुनिए-




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2WPw4dX

जेडीयू-बीजेपी में 'टकराव' के बीच आरजेडी ने खेला नया दांव

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार बने अभी महज दो महीने ही हुए हैं। बावजूद इसके कई ऐसे मौके आए जब दोनों दलों के बीच रिश्तों में टकराव की खबरें सामने आईं। हालांकि, दोनों ही पार्टियां लगातार गठबंधन को मजबूत बता रहे हैं लेकिन जिस तरह से अरुणाचल में हुए घटनाक्रम से जेडीयू काफी खफा है। वहीं जेडीयू के बदले तेवर को देखते हुए आरजेडी ने नया दांव चला है। आरजेडी ने जेडीयू को ऑफर दिया है कि वो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। इसके बदले आरजेडी नीतीश कुमार को 2024 में पीएम पद का उम्मीदवार बनाने में समर्थन करेगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3rBQdlO

Jhalawar Viral Video: झालावाड़ में युवक को निर्वस्त्र कर घुमाया, पीटा, महिला से छेड़खानी का लगाया आरोप

राजस्थान के झालावाड़ जिले में इंसानियत शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के खानपुर क्षेत्र के एक लड़के को गांव वालों ने निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया और मारपीट भी की। गांव वालों का आरोप था कि लड़के ने गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की, लेकिन मामले की शिकायत पुलिस में करने के बजाय लोगों ने युवक को जूतों की माला पहनाई, हाथ बांध दिए और कपड़े उतार कर सड़कों पर घुमाना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। झालावाड़ जिला पुलिस ने मामले को लेकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर महिला ने भी छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में प्रेम संबंध का ऐंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/38ByfHe

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...