Friday, August 28, 2020

Ara Flood Update: आरा में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

चंदन कुमार, आरा
बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं, बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच आरा में भी गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी पानी खतरे के निशान से कुछ सेंटीमीटर नीचे है, बावजूद इसके जिले के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कुछ गांवों में बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन बंद हो गया है।

आरा के कई गांव में बाढ़ का खतरा
आरा जिला मुख्यालय से अभी कई गांव का संपर्क टूट गया है और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐहतियात के तौर पर भोजपुर जिला प्रशासन ने गंगा के तटबंधों पर बाढ़ के मद्देनजर अधिकारियों को तैनात किया। जिससे जलस्तर में वृद्धि से पहले सबको अलर्ट कर दिया जाए। इस बीच जलस्तर बढ़ने की वजह से तकरीबन 200 गांव में बाढ़ के खतरा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई नाविकों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

प्रशासन ने उठाए कई जरूरी कदम
जानकारी के मुताबिक, गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से हर साल इलाके के कई गांव प्रभावित होते हैं। इनमें शाहपुर प्रखंड के 50 गांव, बिहिया प्रखंड के 50 गांव, आरा प्रखंड के 100 गांव और बड़हरा प्रखंड के करीब 100 गांव में बाढ़ का खासा प्रभाव पड़ता है। लाखों की फसलों का नुकसान होता है। देखना होगा कि इस बार प्रशासन बाढ़ से ग्रामीणों के बचाव को लेकर क्या कदम उठाता है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/31ASGSz

No comments:

Post a Comment

WBJEE Pharmacy round 2 seat allotment result 2026 expected to be released soon at wbjeeb.nic.in: Check details here

The WBJEEB is scheduled to announce the Pharmacy Counselling 2026 Round 2 seat allotment result on August 18. Candidates who took part in th...