Friday, October 2, 2020

Gandhi Jayanti: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चरखे से काता सूत, लोगों से की बापू के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील

रवि सिन्हा, रांची
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया। शुक्रवार को रांची के बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। चरखा से सूत काट कर बापू के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बापू सत्य, न्याय और अहिंसा के पक्षधर रहे। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरुरत है।

'मानसिक परिवर्तन अब जरूरी है'
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, न्याय और अहिंसा के लिए जाने जाते थे। वे नारी शिक्षा के पक्षधर थे। आज हमें खुद से पूछना चाहिए क्या हम बापू के बताए मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। वर्तमान में जिस तरह की खबरें आ रहीं हैं, उससे मुझे प्रतीत होता है कि लोगों में मानसिक परिवर्तन की आवश्यकता है। समय आ गया है इस परिवर्तन का। बापू के बताए मार्ग को आत्मसात कर बदलाव लाया जा सकता है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- उन महान विभूतियों की कमी खलती है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान युग में भी बापू के आदर्शों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। उनके दिखाये रास्ते पर ही चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। ये देश निर्माण के शुरुआती दशक के योद्धा रहे हैं। वर्तमान और आने वाले समय में भी इनके जैसे व्यक्तित्व का मिल पाना नामुमकिन है। आज के दौर में कहीं न कहीं उनकी कमी खलती है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि मौजूदा वक्त में व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ पीड़ादायक हैं तो कुछ खुशी की अनुभूति कराते हैं। ऐसे महान विभूतियों के नहीं होने से व्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। मुझे लगता है इन महान विभूतियों के विचार कभी मर नहीं सकते। हमें अपने व्यक्तिगत और सामूहिक आचरण में इनके विचारों को अर्जित करना है। यही आचरण समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए श्रेयस्कर होगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/34l8WY3

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...