Sunday, February 28, 2021

Bihar News : पंचायत चुनाव से पहले ही खून-खराबा, छपरा में मुखिया के पोते की हत्या

छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव में बीती देर रात्रि मुखिया पौत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारी थी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पट्टी गांव निवासी मुखिया सियादेवी का पौत्र और शैलेंद्र उपाध्याय का 24 साल का बेटा आकाश कुमार बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रात में गांव स्थित अपने चिमनी पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

सोमवार की सुबह मिली लाश
सोमवार की सुबह जब उसके परिजनों ने खोजबीन की तो आकाश का शव चिमनी स्थित कच्ची ईंट के समीप से बरामद किया गया। गोली उसके सिर में मारी गई थी और उसका मोबाइल भी पास पड़ा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में परिजन अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3e8Ce2L

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...