Sunday, February 28, 2021

Bihar Primary School reopen: एक साल बाद स्कूल पहुंचे नौनिहाल, टीका-आरती से हुआ खास स्वागत

चंदन कुमार, आरा
कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते करीब एक साल से बंद प्राइमरी स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौटने लगी है। बिहार में आज से पहली से 5वीं तक के स्कूल खुल गए। लंबे अंतराल के बाद विद्यालय खुलने पर जब छोटे-छोटे बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनका खास स्वागत किया गया। उनको आरती-टीका लगाया गया और फूल देकर स्वागत किया गया। आरा के स्कूल में पहुंचे नौनिहालों की खुशी देखने लायक थी।

स्कूल पहुंचने पर जहां बच्चों का स्वागत आरती उतार कर टीका लगाते हुए फूलों से किया गया। साथ ही कोशिश की गई कि छात्र-छात्राओं को कोई कमी महसूस नहीं हो सके। इस दौरान कोरोना वायरस के गाइडलाइन का भी पालन किया गया। मास्क के साथ ही उनको क्लास रूम में ले जाया गया। बच्चों को खास डिस्टेंस बनाकर बेंच पर बैठाया गया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/301kf60

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...